Vol. 8, Issue 7, Part E (2022)
भारत के आधुनिक राष्ट्रवाद में स्वामी विवेकानन्द की भूमिका पर एक अध्ययन
भारत के आधुनिक राष्ट्रवाद में स्वामी विवेकानन्द की भूमिका पर एक अध्ययन
Author(s)
डाॅ. नविता
Abstract
भारत में बौद्धिक पुनर्जागरण आधुनिक भारतीय राष्ट्रवाद के उदय का एक महत्वपूर्ण कारक था। भारतीय आत्मा के जागरण की सृजनात्मक अभिव्यक्ति सर्वप्रथम दर्शन, धर्म एवं संस्कृति के क्षेत्रों में हुई। देश के अतीत को पुनर्जीवित करने की यह भावना आक्रामक तथा अहंकारपूर्ण विदेशी सभ्यता की महान चुनौती के विरूद्ध प्रक्रिया के रूप में उत्पन्न हुई। चूँकि यह सभ्यता राजनीतिक दृष्टि से अत्यन्त प्रभावी और आर्थिक दृष्टि से सबल थी, इसीलिए उसके प्रति प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक था। पश्चिमी यांत्रिक सभ्यता तथा भारतीय धार्मिक पुन्योमुखी संस्कृतियों के बीच संघर्ष से नये भारत का उदय हुआ।
How to cite this article:
डाॅ. नविता. भारत के आधुनिक राष्ट्रवाद में स्वामी विवेकानन्द की भूमिका पर एक अध्ययन. Int J Appl Res 2022;8(7):501-503.