Vol. 8, Issue 11, Part C (2022)
प्रयागराज जनपद में माध्यमिक स्तर पर अनुसूचित जातियों में शिक्षा के विकास का समीक्षात्मक अध्ययन
प्रयागराज जनपद में माध्यमिक स्तर पर अनुसूचित जातियों में शिक्षा के विकास का समीक्षात्मक अध्ययन
Author(s)
डॉ. विधान कुमार शुक्ला
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र प्रयागराज जनपद में माध्यमिक स्तर पर अनुसूचित जातियों में शिक्षा के विकास का समीक्षात्मक अध्ययन पर आधारित है। शोध पत्र में अनुसूचित जातियों मंे शिक्षा विकास हेतु सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत यह समुदाय शिक्षा के प्रति कितना जागरुक है, शिक्षा प्राप्त करने की ओर कितना ध्यान दे रहे है, शासन की नीतियों का सफलतापूर्वक पालन हो रहा है या नहीं, पर विस्तार से अध्ययन किया गया है। शोध क्षेत्र के माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत अनुसूचित जाति के बच्चों को छात्रवृत्ति का समय पर न मिलना एवं मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के अभाव से छात्रों की उपस्थिति संतोषजनक नही है। स्कूल में पर्याप्त मात्रा में भौतिक संसाधन सुलभ नही हैं और गुणवत्ता भी उनकी उत्तम नहीं। विद्यालय में मौजूद भौतिक संसाधन निम्न स्तर के हैं, जो शिक्षण-अधिगम एवं विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं तक को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं। अगर संसाधन हैं भी तो गुणवत्ता इतनी खराब है कि उनका होना न होना कोई मायने नहीं रखता।
How to cite this article:
डॉ. विधान कुमार शुक्ला. प्रयागराज जनपद में माध्यमिक स्तर पर अनुसूचित जातियों में शिक्षा के विकास का समीक्षात्मक अध्ययन. Int J Appl Res 2022;8(11):165-168.