Vol. 9, Issue 1, Part F (2023)
बी.एड. कक्षा के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि एवं समायोजन क्षमता का एक विश्लेषणात्मक अध्ययन
बी.एड. कक्षा के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि एवं समायोजन क्षमता का एक विश्लेषणात्मक अध्ययन
Author(s)
रौशन कुमार झा, डॉ० डी०के० शर्मा
Abstractसमायोजन की क्षमता किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए परिस्थितियों के साथ अनुकूलन को कहते हैं। जो व्यक्तिगत योग्यता पर निर्भर करती है। विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि इसी क्षमता की एक पहलू है। हमारे संस्थानों के द्वारा दी गई शिक्षा हमें परिस्थितियों के अनुसार अनुकूलन एवं स्वयं को उसी परिस्थित में रखकर लक्ष्यों की प्राप्ति में अहम भूमिका निभाती है। शैक्षिक उपलब्धि एवं समायेाजन के अन्तर को देखा गया है तथा साथ ही दोनों चरों की बीच सहसम्बन्ध को देखा गया। परिणाम स्वरूप यह प्राप्त हुआ कि दोनों में कोई अन्तर नहीं है। क्योंकि छात्र एवं छात्राओं दोनों को समान प्रयोग किया गया। जिसके कारण दोनों वर्गों का आत्म विश्वास उच्च स्तर का पाया गया। अच्छी शैक्षिक उपलब्धि एवं समायोजन के लिए अच्छा वातावरण का होना आवश्यक है। लिंगभेद के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता है कि शैक्षिक उपलब्धि एवं समायोजन में कोई खास अन्तर होगा। समाज में माता-पिता का भी बालक एवं बालिकाओं के सन्दर्भ में दृष्टिकोण बदल रहा है। तमाम आंकड़ों से यही निष्कर्ष मिलता है कि वर्तमान में कोई भी वर्ग किसी से शैक्षिक उपलब्धि एवं समायोजन में कम है। माता-पिता अपने बालक एवं बालिकाओं दोनों को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अवसर देना चाहते है। विभिन्न कौशलों एवं तकनीकी ज्ञान को अपने बच्चों में विकसित करना चाहते है। जिसका कारण है कि दोनों वर्गों के विद्यार्थियों में अन्तर समाप्त हो रहा है।
How to cite this article:
रौशन कुमार झा, डॉ० डी०के० शर्मा. बी.एड. कक्षा के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि एवं समायोजन क्षमता का एक विश्लेषणात्मक अध्ययन. Int J Appl Res 2023;9(1):427-430.