Vol. 9, Issue 3, Part C (2023)
कौशल विकास एवं चुनौतियाँ
कौशल विकास एवं चुनौतियाँ
Author(s)
रंजना कुमारी
Abstractकिसी भी देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए कौशल और ज्ञान दो प्रेरक बल हैं। मुख्य रूप से कौशल विकास योजना का उद्देश्य भारत के युवाओं के कौशल के विकास के लिये उन क्षेत्रोें में अवसर प्रदान करना है जो कई वर्षों से अविकसित है। ‘स्किल इंडिया मिशन’ योजना के अन्तर्गत चार अन्य योजनाओें (राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन, कौशल विकास और उद्यमिता के लिये राष्ट्रीय नीति, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और कौशल ऋण योजना) को सम्मिलित करके शुरू की गयी है।इस योजना का प्रमुख लक्ष्य यह भी है कि जो प्रतिदिन परिवार के लिए रोटी कमाता है उन्हेेें गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाय एवं मौद्रिक पुरस्कार दिया जाय। इस तरह उनके कार्यकुशलता मेेें वृद्धि होगी।स्किल इंडिया की पाॅलिसी में बार-बार बदलाव लाया गया है। इसका परिणाम अच्छा नहीं हो सका है। कई फ्रेंचाइजी सेंटर बंद हो गए हैं। कुशल युवाओं को काम नहीं मिल रहा है। यह एक बड़ी चुनौती है। करोड़ों युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए करोड़ों रूपए की जरूरत होगी। अतएव एक अच्छा बजट भी चाहिए।स्किल इंडिया के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कौशल एवं उद्यमिता मंत्रालय ने पहल की है। महिलाओं को बाजार के अनुकूल कौशल विकसित करने के लिए एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्किल इंडिया मिशन प्रतिबद्ध है।
How to cite this article:
रंजना कुमारी. कौशल विकास एवं चुनौतियाँ. Int J Appl Res 2023;9(3):169-172.