Vol. 9, Issue 7, Part A (2023)
संगठित एवं असंगठित क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं की चुनौतियाँ
संगठित एवं असंगठित क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं की चुनौतियाँ
Author(s)
निभा कुमारी, प्रो अंजू श्रीवास्तव
Abstract
प्रस्तुत शोध आलेख संगठित एवं असंगठित क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं की चुनौतियों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने का एक प्रयास था. इसके लिए बिहार राज्य के वैशाली जिले के संगठित क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न कार्यो में कार्यरत 50 महिलाओं एवं असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न कार्यो में कार्यरत 50 महिलाओं का उद्देश्यानुसार चयन किया गया और उनसे साक्षात्कार विधि द्वारा अधिनियम से संबंधित जानकारी प्राप्त किया गया. आंकड़ों के विश्लेषण के पश्चात पाया गया कि दोनों ही क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैं। ये चुनौतियाँ घर से शुरू होकर कार्यस्थल तक बनी रहती हैं। निष्कर्षतः यह कहा जा सकता है कि महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम अवश्य हो जाती हैं परंतु उसके पीछे उनकी लाखों चुनौतियाँ होती हैं जिन का सामना उन्हें करना पड़ता है।
How to cite this article:
निभा कुमारी, प्रो अंजू श्रीवास्तव. संगठित एवं असंगठित क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं की चुनौतियाँ. Int J Appl Res 2023;9(7):53-58.