Vol. 9, Issue 7, Part B (2023)
पश्तून साहित्यकार गुलपाचा उल्फत का जीवन परिचय
पश्तून साहित्यकार गुलपाचा उल्फत का जीवन परिचय
Author(s)
Mohammad Fida Alakozay
Abstract
गुलपाचा उल्फत पश्तो साहित्य के अधुनिक काल के प्रसिद्ध एवं प्रतिनिधि साहित्यकार थे।वे 1909 ई0 में अफगानिस्तान के लगमान राज्य में जन्मे थे। उनके पिता का नाम मीरसैय्यद पाचा था। गुलापाचा उल्फत की मातृ भाषा पश्तो है । वे पश्तो भाषा में साहित्य सृजन कार्य करते थे, जो पश्तो साहित्य में एक विशेष महत्व रखते है। वे पश्तो साहित्य के आधुनिक काल के प्रतिनिधि कवि हैं। अफग़ानिस्तान में पश्तो के बाद आधिक फार्सी बोली जाती है । प्रायः अन्य पश्तून लोगों जैसे गुलपा उल्फत फार्सी भाषा भी जानते थे, उसमें अध्ययन करते थे । फार्सी भाषा के सुप्रसिद्ध और माननीय कवियों की रचनाओं को पढ़ते थे। उन्होंने फारसी भाषा में कविताएँ और कुछ निबंध भी लिखे थे जिसका फार्सी साहित्य में अपना विशेष महत्व है। गुलापाच उल्फत लगभग चालीस वर्षीय साहित्यिक, सामाजिक, राजनीतिक सेवा के बाद सन् 1977, 19 दिसम्बर में इस दूनिया से विदा हो गये।वे एक यथार्थवादी, प्रगतिशील जन कवि माने जाते हैं जो साधारण जनता के पक्षधर होकर उनके अधिकारों के लिए गद्य एवं पद्य रचना करते हैं।
How to cite this article:
Mohammad Fida Alakozay. पश्तून साहित्यकार गुलपाचा उल्फत का जीवन परिचय. Int J Appl Res 2023;9(7):131-135.