Vol. 9, Issue 4, Part C (2023)
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: बदलाव की सार्थक पहल
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: बदलाव की सार्थक पहल
Author(s)
कमलेश शर्मा और कृष्ण कुमार शर्मा
Abstractज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के लाभां का अवसर उठाने और भारत को पुनः विश्व गुरू की प्रतिष्ठा दिलवाने के लिए स्वतन्त्रता के उपरान्त शिक्षा नीति 1968, 1986 के क्रम में नवीन शिक्षा नीति 2020 का दस्तावेज निश्चित तौर पर प्रभावी, सार्थक एवं अनिवार्य पहल है। के. कस्तूरीरगंन की अध्यक्षता में प्रस्तुत छम्च् 2020 परिवर्तन व सुधार की क्रांतिकारी तैयारी है जिसमें गुणवता वृद्वि, शोध व नवाचार संस्कृति पर ध्यान केन्द्रण के साथ-साथ सकल घरेलू उत्पाद का 6 प्रतिशत शिक्षा पर निवेश करने का संकल्प लिया गया है ताकि कुशल मानवीय संसाधन की प्राप्ति हेतु दृढ़़ इच्छा शक्ति द्वारा वृहद् पैमाने पर निवेश को परिणाम प्रतिफल में परिणित किया जा सकें। अतीत से सीखकर वर्तमान में भविष्य की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए प्रणालीगत कमियों का उन्मूलन राज्य सरकारों व निजी क्षेत्र से बेहतर समन्वय करके संविधान में उल्लेखित आदर्शां मूल अधिकारों मूल कर्तव्यो की स्थापना द्वारा समावेशी, न्यायपूर्ण सामाजिक व्यवस्था निर्मित करके सतत, संतुलित व धारणीय विकास सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। छम्च् 2020 विद्यालयीय शिक्षा व उच्च शिक्षा में व्यापक सुधारों, परिवर्तनो का दस्तावेज है जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के साथ मानविकी कला व सामाजिक विज्ञानों के ज्ञान का समन्वय करके मानवाधिकारों की रक्षा, प्रदूषण, जलवायु-परिवर्तन, अपशिष्ट प्रबन्धन1, रोजगार, जैसे मुद्दां का हल करने की सामर्थ्य विकास का उपक्रम है। किस सीमा तक छम्च् 2020 के लक्ष्य प्राप्य होंगे यह हमारे विचार, कार्य संस्कृति व दृष्टिकोण बदलाव पर निर्भर है।
How to cite this article:
कमलेश शर्मा और कृष्ण कुमार शर्मा. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: बदलाव की सार्थक पहल. Int J Appl Res 2023;9(4):228-230.