Contact: +91-9711224068
International Journal of Applied Research
  • Multidisciplinary Journal
  • Printed Journal
  • Indexed Journal
  • Refereed Journal
  • Peer Reviewed Journal

ISSN Print: 2394-7500, ISSN Online: 2394-5869, CODEN: IJARPF

IMPACT FACTOR (RJIF): 8.4

Vol. 9, Issue 11, Part D (2023)

भारत के संदर्भ में सोलर ऊर्जा की दशा और दिशा: एक अध्ययन

भारत के संदर्भ में सोलर ऊर्जा की दशा और दिशा: एक अध्ययन

Author(s)
डाॅ. संजय कुमार, डाॅ. देवी प्रसाद
Abstract
दीर्घकाल से पूरा विश्व अपनी ऊर्जा जरूरतों को कोयला व पेट्रोलियम फ्यूल के माध्यम से पूरा कर रहा है। लगातार दोहन की वजह से कोयले व पेट्रोलियम फ्यूल के लगातार घटते भंडार के कारण ऊर्जा के ये दोनों स्रोत 2050 तक विश्व की ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इसलिए नवीनीकरण ऊर्जा के स्रोत को अपनाने की आवश्यकता है।
सूर्य एक नवीनीकरण ऊर्जा का स्रोत है, जो लगातार नवीन व स्वच्छ ऊर्जा (जीरो कार्बन उत्सर्जन) प्रदान करता है। Central Electricity Authority (CEA) की फरवरी 2023 की रिपोर्ट के अनुसार भारत की नवीनीकरण ऊर्जा क्षमता 122 गीगावाट है। इसमें से 7.5 प्रतिशत सोलर ऊर्जा की हिस्सेदारी है। वर्तमान में भारत विश्व पटल पर सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है। 30 जून 2023 तक भारत की सोलर ऊर्जा क्षमता 70.01 गीगावाट है। 2021 में भारत वैश्विक रूप से सोलर ऊर्जा उत्पादन में चैथे स्थान पर था। इस क्षेत्र में भारत का 2030 तक 500 गीगावाट क्षमता प्राप्त करने का लक्ष्य है। भारत सोलर ऊर्जा को बढावा देने के लिए लगभग 42 सोलर पार्क स्थापित कर रहा है। 2010-19 तक भारत में सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए लगभग 20.7 बिलियन यूएस डालर का निवेश किया गया था। भारत ने वैश्विक स्तर पर सोलर ऊर्जा के उत्पादन के लिए "One Sun One World One Grid" and "World Solar Bank" की अवधारणा दी है। मार्च 2023 तक राजस्थान 17055.70 मेगावाट क्षमता के साथ सोलर ऊर्जा के मामले में भारत का सबसे अधिक विकसित राज्य है। सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ भी हैं, जैसे कि संचयन, स्टोरेज, तकनीकी इश्यू, कबाड़ का निस्तारण और निवेश में वृद्धि आदि। इसके लिए आवश्यक है कि अधिक संचयन व स्टोरेज क्षमता वाली तकनीक को अपनाया जाये तथा इस क्षेत्र में शोध का बढावा दिया जाये। सोलर परियोजनाओं में अधिक निवेश की आवश्यकता है ताकि इस क्षेत्र में और विकास हो सके और स्थिरता मिले। सरकारों की सकारात्मक नीतियों व लोगों में जागरूकता भी भारत में सोलर ऊर्जा क्षेत्र को आगे बढाने में मील का पत्थर साबित होगी।
Pages: 283-286  |  89 Views  36 Downloads


International Journal of Applied Research
How to cite this article:
डाॅ. संजय कुमार, डाॅ. देवी प्रसाद. भारत के संदर्भ में सोलर ऊर्जा की दशा और दिशा: एक अध्ययन. Int J Appl Res 2023;9(11):283-286.
Call for book chapter
International Journal of Applied Research
Journals List Click Here Research Journals Research Journals