Vol. 4, Issue 8, Part C (2018)
हरियाणा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति
हरियाणा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति
Author(s)
सोनिया दहिया, डाॅ सीमा शर्मा
Abstract
भारत एक कृषि प्रधान और खाद्य समृद्ध देश है। इसके बावजूद गरीबी की समस्या इस हद तक बढ़ रही है कि आज हमारे देश का हर तीसरा व्यक्ति गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन व्यतीत कर रहा है। 2012 की विश्व बैंक रिपोर्ट के अनुसार, भारत आर्थिक रूप से उन्नत होने के बावजूद यहाँ गरीबों की संख्या सबसे अधिक है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली एक भारतीय खाद्य सुरक्षा प्रणाली है जो कि उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत भारत सरकार द्वारा स्थापित की गई है। भारत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गेहूँ, चावल, मिट्टी का तेल, आटा आदि जैसी मुख्य खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवायी जाती है। समय बीतने के साथ राशन की दुकानों की संख्या बढ़ रही है। 1960 में केवल 47,000 दुकानें थी जो 1984 में 3.12 लाख तक और 1996 में 4.37 लाख तक बढ़ी। 2018 में 5.35 लाख तक बढ़ी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली दुनिया में सबसे बड़ा नेटवर्क है।
How to cite this article:
सोनिया दहिया, डाॅ सीमा शर्मा. हरियाणा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति. Int J Appl Res 2018;4(8):150-156.