Vol. 3, Issue 8, Part B (2017)
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी की चंपारण यात्रा का अतुलनीय योगदान
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी की चंपारण यात्रा का अतुलनीय योगदान
Author(s)
Vandana Kumari
Abstract
इस अध्ययन का प्रमुख उद्देश्य गांधीजी की चंपारण यात्रा के दौरान समूचे भारत में उपजे ब्रिटिश विरोधी जनाक्रोश अथवा गांधीजी की चंपारण यात्रा की उपलब्धियों का अध्ययन करना है। यह अध्ययन इस ऐतिहासिक परिपाटी की समीक्षा करता है कि चंपारण की यात्रा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के भविष्य की रूपरेखा को तैयार करने में विभिन्न सत्याग्रह तथा आंदोलनों के जरिए लोगों में सामाजिक सरोकार का नव संचार कर दिया था। इस अध्ययन में चंपारण की यात्रा के अतुलनीय योगदान का आकलन करने की दृष्टि से चंपारण सत्याग्रह, चंपारण में बुनियादी विद्यालयों की स्थापना, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, खेड़ा सत्याग्रह तथा 1934 के भूकंप के विश्लेषण को आधार बनाया गया है।
How to cite this article:
Vandana Kumari. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी की चंपारण यात्रा का अतुलनीय योगदान. Int J Appl Res 2017;3(8):115-119.