Vol. 7, Issue 1, Part C (2021)
श्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता एवं प्रभावी कदमों का अध्ययन
श्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता एवं प्रभावी कदमों का अध्ययन
Author(s)
चन्द्रकली पटेल एवं डाॅ. गायत्री मिश्रा
Abstractश्री मोदी जी की लोकप्रियता एवं प्रभावी कदम उन्नतिशील, आर्थिक नीति, कुशल कार्यशैली, मेहनत, लगन, संघर्ष के चलते वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव मंे पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए प्रधानमंत्री के रूप में भारतीय लोकतंत्र में राजनीति के शिखर पर है। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही श्री मोदी जी ने भावुक होकर अपने उद्बोधन के माध्यम से सम्पूर्ण देश के नागरिकों से कहा कि यह सरकार पूर्णतः गरीबों को समर्पित है। नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का आरम्भ से ही दम भर रहे भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने जीत का सेहरा उनके ही माथे पर बांध दिया, शुक्रवार शाम जीत के लिए जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा यह जनादेश परिवर्तन के लिए हैं, भाजपा जनता के भरोसे पर खरी उतरेगी।
मोदी जी की लहर में विजय सुनिश्चित होते ही राजनाथ ने ऐतिहासिक जीत के प्रति खुशी जताते हुए कहा भाजपा ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस से भी बड़ा ढांचा बना लिया। तीन दशक बाद किसी पार्टी को बहुमत मिला है, उन्हें इस उत्तरदायित्व का एहसास हो रहा है। भाजपा ने जाति, पंथ, मजहब, वर्ग की सीमा को पार कर लिया यह जनादेश मोदी जी की प्रमाणिकता के लिए जनादेश है, अच्छे दिन आने वाले हैं कि तर्ज पर ही राजनाथ सिंह ने अटल बिहारी बाजपेयी को उद्धृत करते हुए कहा कि अंधेरा घटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।
How to cite this article:
चन्द्रकली पटेल एवं डाॅ. गायत्री मिश्रा. श्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता एवं प्रभावी कदमों का अध्ययन. Int J Appl Res 2021;7(1):194-199.