Vol. 6, Issue 8, Part E (2020)
सावित्रीबाई फुले के स्त्री शिक्षा से सम्बन्धित विचारों का विश्लेषणात्मक अध्ययन
सावित्रीबाई फुले के स्त्री शिक्षा से सम्बन्धित विचारों का विश्लेषणात्मक अध्ययन
Author(s)
सरिता देवी और डाॅ0 संगीता चैहान
Abstract
सावित्रीबाई फुले के समय में शिक्षा का कोई भी साधन न होने पर भी सावित्रीबाई फुले एक क्रांतिज्योति बनकर शिक्षा की अलख स्त्रियों मे जगाई जिसको उदाहरण बनाकर शोध छात्रा द्वारा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में नारी शिक्षा को बढ़ाने की महत्ता को बताने का प्रयास किया गया है। प्रस्तुत शोध की प्रकृति मिश्रित (गुणात्मक एवं मात्रात्मक) है। क्योंकि इसमें शोध छात्रा द्वारा सावित्रीबाई फुले के जीवन संबंधी पहलुओं को समझने के लिए प्राथमिक एवं द्वितीयक स्रोतों का प्रयोग किया है। 2019-20 के स्नातक तथा परास्नातक स्तर के विद्यार्थी शोध छात्रा के शोध की जनसंख्या है जिसमें ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को सम्मिलित किया गया है। 206 प्रतिदर्श लिया गया है जिसमें स्नातक तथा परास्नातक के सभी विद्यार्थियों को सम्मिलित किया गया तथा उद्देश्यपूर्ण अध्ययन किया गया। प्रस्तुत शोध में शोध छात्रा द्वारा स्वनिर्मित प्रश्नावली विधि का प्रयोग किया गया जिसमें 33 प्रश्नों को विद्यार्थियों के समक्ष रखा गया। शोध छात्रा द्वारा सर्वप्रथम प्रश्नावली बनाने हेतु विभिन्न किताबों तथा लेखों का अध्ययन करने के पश्चात् प्रश्नावली तैयार करके सभी विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया आॅनलाइन सर्वे द्वारा ली गई जिसमें 230 विद्यार्थियों में से 206 विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया पूर्ण रूप से प्राप्त होने पर इस सर्वे में उनको सम्मिलित किया गया। प्रस्तुत शोध में प्रतिशत विश्लेषण विधि का प्रयोग किया गया। निष्कर्ष यह निकलकर आया कि सावित्रीबाई फुले जैसी महान समाजसेविका के बारे में अधिकाशतः लोग अनभिज्ञ है उनके जीवन से सम्बन्धित, कृतित्व से सम्बन्धित पुस्तकों, पाठ्य सामग्री की कमी है जिसकी अनुभूति शोध छात्रा को इस लघुशोध प्रबन्ध को प्रस्तुत करने के दौरान हुई।
How to cite this article:
सरिता देवी और डाॅ0 संगीता चैहान. सावित्रीबाई फुले के स्त्री शिक्षा से सम्बन्धित विचारों का विश्लेषणात्मक अध्ययन. Int J Appl Res 2020;6(8):408-411.