Vol. 7, Issue 4, Part F (2021)
रीवा जिले में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत किए गए शैक्षिक व्यवस्थाओं का समीक्षात्मक अध्ययन
रीवा जिले में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत किए गए शैक्षिक व्यवस्थाओं का समीक्षात्मक अध्ययन
Author(s)
मनोज कुमार सिंह एवं डाॅं. डी. एस. सिंह बघेल
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र रीवा जिले में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत किए गए शैक्षिक व्यवस्थाओं का समीक्षात्मक अध्ययन पर आधारित है। प्रारंभिक शिक्षा के सार्वभौमीकरण के लिए प्रारंभ किए गए कार्यक्रमों के प्रभाव के कारण माध्यमिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ी है। इसी समय, भारत का भव्य धारणीय आर्थिक वृद्धि माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा के लिए घरेलू तथा श्रम बाजार की मांग को बढ़ाता है। माध्यमिक शिक्षा के विकास हेतु कई केन्द्र प्रायोजित योजनाएँ देश में प्रारंभ की गई हैं। माध्यमिक शिक्षा के सार्वभोमिकरण के लिए भारत सरकार द्वारा उठायें गये कदमों में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत शोध क्षेत्र में हाईस्कूल स्तर की शिक्षा मंे प्रयास की स्थिति ज्ञात करने के लिए प्राप्त आंकड़ों को काई वर्ग द्वारा विश्लेषित किया गया। तथा यहा पाया गया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत शोध क्षेत्र में हाईस्कूल स्तर की शिक्षा मंे काफी प्रयास किये जा रहे है। शोध क्षेत्र के शहरी तथा ग्रामीण अंचल में रमसा अभियान के द्वारा किए जा रहें प्रयासों से उनके शैक्षिक अधिगम में कोई सार्थक अन्तर नहीं है।
How to cite this article:
मनोज कुमार सिंह एवं डाॅं. डी. एस. सिंह बघेल. रीवा जिले में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत किए गए शैक्षिक व्यवस्थाओं का समीक्षात्मक अध्ययन. Int J Appl Res 2021;7(4):369-372.