Vol. 7, Issue 3, Part G (2021)
इण्टरमीडिएट स्तर पर विद्यार्थियों की समाजमीतीय अवस्थिति का शैक्षिक उपलब्धि तथा समायोजन के सन्दर्भ में तुलनात्मक अध्ययन
इण्टरमीडिएट स्तर पर विद्यार्थियों की समाजमीतीय अवस्थिति का शैक्षिक उपलब्धि तथा समायोजन के सन्दर्भ में तुलनात्मक अध्ययन
Author(s)
अंजली कुमारीए डाॅ. अनूप बलूनी
Abstractप्रस्तुत शोध में इण्टरमीडिएट स्तर पर विद्यार्थियों की समाजमीतीय अवस्थिति का शैक्षिक उपलब्धि तथा समायोजन के सन्दर्भ में तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। समाजमिति एक समूह की बनावट का अध्ययन करने और प्रत्येक समूह के सदस्यों का सामाजिक स्तर मापने के प्रविधि है। व्यक्ति की समाजमीतीय अवस्थिति दोस्ती और रिश्तों दोनों में सामाजिक कामकाज के संदर्भ में उनके भविष्य को प्रभावित करसकती है। प्रस्तुत शोध में एक विद्यार्थी की अन्य विद्यार्थियों की राय में अंकित सामाजिक-स्थिति ही उस विद्यार्थी की सामाजिक अवस्थिति माना गया। समायोजन एक ऐसी अवस्था है जिसमें एक ओर व्यक्ति की आवश्यकताएँ और दूसरी ओर पर्यावरण के दावे पूरी तरह से संतुष्ट होते हैं या वह प्रक्रिया जिसके द्वारा यह सामंजस्यपूर्ण संबंध प्राप्त किया जासकता है। शैक्षिक उपलब्धि शैक्षिक विकासका मूल है। स्कूल में उच्च प्रदर्शन से बच्चा अपने आत्म सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। शैक्षिक क्षेत्रों में सफलता प्राप्तकर ने से बच्चे अपने लिए उच्च लक्ष्य निर्धारित करते हैं। विभिन्न परीक्षणों के आधारपर प्रांचल सांख्यिकीय तकनीकियों, समान्तर माध्य, मध्यांक, मानकविचलन तथा टी-मानका अनुप्रयोग करके निष्कर्ष तक पहुंचने का प्रयास किया गया इसके परिणामों एवं निष्कर्षों की व्याख्या आगे इस प्रकार है।
How to cite this article:
अंजली कुमारीए डाॅ. अनूप बलूनी. इण्टरमीडिएट स्तर पर विद्यार्थियों की समाजमीतीय अवस्थिति का शैक्षिक उपलब्धि तथा समायोजन के सन्दर्भ में तुलनात्मक अध्ययन. Int J Appl Res 2021;7(3):464-468.